+91-9650-1499-67Mon-Sat: 9:00 AM - 7.30 PM
  • Home
  • Long Holidays In Year 2022 Know Which Months You Can Plan Trip
New Year 2022: साल 2022 में मिलेंगी इतनी लंबी छुट्टियां, जानें किस महीने में ट्रिप कर सकते हैं प्लान

New Year 2022: साल 2022 में मिलेंगी इतनी लंबी छुट्टियां, जानें किस महीने में ट्रिप कर सकते हैं प्लान

साल 2022 आने वाला है। इस साल 16 राजपत्रित अवकाश और 30 अन्य अवकाश हैं। नए साल में कुल 14 सरकारी छुट्टियां हैं। इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, क्रिसमस, बुद्ध पूर्णिमा, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद उल फितर, ईद एल जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम और पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन शामिल हैं। वहीं सरकार ने 12 वैकल्पिक छुट्टियां दी है। इसमें रामनवमी और होली शामिल है। जिन लोगों ने नए साल में किसी तरह का ट्रिप प्लान किया है या साल 2022 में कहीं यात्रा करने की इच्छा रखते हैं उनके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि साल 2022 में कब-कब लंबी छुट्टियां मिल सकती हैं? जनवरी से लेकर दिसंबर तक में किस महीने में कितनी छुट्टियां हैं और सबसे ज्यादा अवकाश आप कब ले सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब यहां दिए जा रहे हैं। जानिए साल 2022 में किस महीने में हाॅलीडे का काॅम्बो मिलेगा, ताकि आप लंबी छुट्टियां कर सकते हैं प्लान।

साल भर की छुट्टियां

साल 2022 की छुट्टियों की लिस्ट

26 जनवरी, बुधवार: गणतंत्र दिवस

14 अप्रैल, गुरुवार: महावीर जयंती

15 अप्रैल, शुक्रवार: गुड फ्राइडे

3 मई, मंगलवार: ईद-उल-फितर

16 मई, सोमवार: बुद्ध पूर्णिमा

10 जुलाई, रविवार: बकरी ईद (ईद उल जुहा)

9 अगस्त, मंगलवार: मुहर्रम

15 अगस्त, सोमवार: स्वतंत्रता दिवस

2 अक्टूबर रविवार: गांधी जयंती

5 अक्टूबर, बुधवार: दशहरा

9 अक्टूबर, रविवार: ईद-ए-मिलाद

24 अक्टूबर, सोमवार: दिवाली

8 नवंबर, मंगलवार: गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर, रविवार: क्रिसमस

सबसे ज्यादा छुट्टियां किस महीने में

सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टियां अक्टूबर में हैं। गांधी जयंती से लेकर दशहरा, दिवाली और ईद ए मिलाद भी अक्टूबर 2022 में पड़ेगा। इसके अलावा अब जान लीजिए हाॅलीडे कांबो आपको किन किन महीनों में मिल सकते हैं।

किस महीने में वीकेंड कॉम्बो

मार्च में वीकेंड का कॉम्बो-

18 मार्च को होली है, ये सरकार के वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट में है। इस बार होली में आपको दो दिन की छुट्टियां और मिलेगी। शुक्रवार को होली है और उसके अगले दिन शनिवार और रविवार है। ऐसे में जो लोग घर से दूर रहते हैं वह परिवार के साथ होली मना सकते हैं।  

अप्रैल में लंबी छुट्टियां-

अप्रैल में केंद्र कर्मचारी छुट्टियां दो हैं। एक 14 अप्रैल को महावीर जयंती और अगले ही दिन 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे होगा। खास बात ये हैं कि ये दोनों छुट्टियां  गुरुवार और शुक्रवार को हैं। इसके बाद वीकेंड है। आपको लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। इन चार दिन के अवकाश में आप कोई ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।

मई 2022 में छुट्टियां

मई में दो सरकारी छुट्टिया हैं, एक ईद-उल-फितर और दूसरी बुद्ध पुर्णिमा। दोनों में आपको हाॅलीडे कांबो मिल सकता है। अगर 3 मई को ईद होती है तो आप 29 या 30 अप्रैल को घर के लिए निकल सकते हैं। 30 अप्रैल और 1 मई को शनिवार और रविवार है। 2 सोमवार को आप लीव ले सकते हैं और 3 को ईद की तैयारियों के लिए आपको तीन दिन पहले से मिल जाएंगे। मई में 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी रहेगी। इस दिन सोमवार है। 14-15 को वीकेंड रहेगा। ऐसे में तीन दिन की छुट्टी प्लान कर सकते हैं।

अगस्त में छुट्टियां

9 अगस्त, मंगलवार को मुहर्रम है। 5 अगस्त शुक्रवार को अपने काम निपटा कर आप लगातार 4 दिन की छुट्टियां प्लान कर सकते हैं। सोमवार 8 अप्रैल को आपको अपने काॅलेज या कार्यालय से लीव लेनी पड़ेगी। इसी तरह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी 13 और 14 को शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलेगी। इस तरह आप तीन दिन के अवकाश को परिवार या दोस्तों संग प्लान कर सकते हैं। इस महीने में रक्षाबंधन भी है। 11 अगस्त गुरुवार को रक्षाबंधन है। अगर आपको कार्यालय से लीव मिल सके तो इस महीने में आप लगातार छुट्टियां ले सकते हैं। जैसे

6 और 7 अगस्त (शनिवार-रविवार)
8 अगस्त-
9 अगस्त मुहर्रम की छुट्टी
10 अगस्त बुधवार-
11 अगस्त रक्षाबंधन अवकाश
12 अगस्त-
13 और 14 अगस्त (शनिवार-रविवार)
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी

अक्टूबर में करें छुट्टियां प्लान

महीने की शुरूआत ही छुट्टी से हुई है। 1 अक्टूबर को शनिवार और 2 को गांधी जयंती पर अवकाश रहेगा। 5 अक्टूबर बुधवार से हाॅलीडे कांबो मिल सकता है। इस दिन दशहरा है। उसके बाद गुरुवार और शुक्रवार के बाद लगातार दो अवकाश हैं। 9 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद है। दिवाली के लिए भी आपको पहले से दो दिन का वीकेंड मिल रहा है। 22 और 23 अक्टूबर को शनिवार-रविवार है, वही 24 अक्टूबर को दिवाली है।

Source : https://www.amarujala.com